Wednesday, June 17, 2026
Google search engine
HomepatnaChanges in Deputy CM Samrat Chaudhary's official bungalow; 5 Desratna Marg |...

Changes in Deputy CM Samrat Chaudhary’s official bungalow; 5 Desratna Marg | डिप्टी सीएम के बंगले में बदलाव: तेजस्वी यादव के रास्ते से नहीं निकलेंगे सम्राट चौधरी, बैक साइड का गेट बाउंड्री से पैक – Patna News


बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने विजयादशमी के दिन 5 देशरत्न मार्ग स्थित अपने नए सरकारी आवास में शिफ्ट हुए। गृह प्रवेश के दो दिन के बाद ही बड़ा बदलाव किया गया है। अब सम्राट तेजस्वी वाले रास्ते से नहीं निकलेंगे। बंगले के जिस गेट से तेजस्वी यादव निकल

.

गेट की बाउंड्री कराई जा रही है। बंगला को लेकर पहले से वास्तु दोष को लेकर काफी चर्चाएं रही हैं। अब तक जो भी डिप्टी सीएम इस आवास में रहा है, वह अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया है। चर्चा है कि अब ऐसे वास्तु दोषों को दूर किया जा रहा है।

वास्तु दोष या फिर संयोग

यह संयोग है या फिर कोई वास्तु दोष है। अब तक जो भी इस सरकारी बंगले में रहा है वह अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया है। डिप्टी सीएम का सरकारी आवास इस मामले को लेकर हमेशा चर्चा में रहता है। हालांकि तेजस्वी का यह काफी पसंदीदा रहा है। सुशील मोदी, तारकिशोर प्रसाद, तेजस्वी यादव अब तक इस बंगले में रहे हैं, लेकिन किसी ने भी अपना कार्यकाल पूरा नहीं किया है। तेजस्वी तो दो-दो बार रहे, लेकिन एक भी बार कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए हैं। ऐसे में इस बार फिर से यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या इस बार बंगले का मिथक टूट पाएगा या नहीं?

सम्राट ने कहा- बंगला नहीं लोग विवादित होते हैं

दरअसल, इस इस बंगले में 2 दिन पहले ही गृह प्रवेश कर चुके बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा था कि बंगला डिस्प्यूटेड नहीं होता है, लोग डिस्प्यूटेड होते हैं। उनका इशारा डिप्टी सीएम के रूप में इस बंगले में रहे तेजस्वी यादव की तरफ था। यह पूछे जाने पर कि आपकी पार्टी के नेताओं ने तेजस्वी पर इस बंगला से बहुत सारा सामान ले जाने का आरोप लगाया है।

सम्राट ने कहा कि यह जांच का विषय है। इसे अफसर देख रहे हैं। उन्होंने कई बार यह लाइन कही कि मेरे लिए बंगला कोई मुद्दा नहीं है। वहीं, इस दौरान सम्राट चौधरी से जब यह सवाल पूछा गया कि बंगले को लेकर चल रहे चर्चा के बीच की क्या लगता है, आप अगली बार डिप्टी सीएम बनेंगे? इसको लेकर उन्होंने कहा था की मुझे डिप्टी सीएम नहीं बनना है भाई, नहीं बनना है।

5 अक्टूबर को तेजस्वी यादव ने बंगला किया था खाली

5 अक्टूबर को तेजस्वी यादव ने बंगला किया था खाली

10 साल में 4 डिप्टी सीएम यहां रहे, किसी का भी कार्यकाल पूरा नहीं

5 देशरत्न मार्ग वाला बंगला डिप्टी सीएम के लिए तय है। बीते 10 साल में यहां 4 डिप्टी सीएम रहे। 2 बार तेजस्वी यादव, 1-1 बार सुशील कुमार मोदी और तारकिशोर प्रसाद। इनमें से किसी ने भी अपना कार्यकाल पूरा नहीं किया। लिहाजा, इस बंगला से जुड़ी यह धारणा स्थापित हो गई है कि यहां जो रहता है, वह टर्म पूरा नहीं कर पाता है। सम्राट 5वें डिप्टी सीएम हैं, जो यहां रहने आए हैं। इसी को लेकर सम्राट से सवाल पूछा गया था कि इस अभिशप्त बंगला में रहते हुए क्या आप अपना टर्म पूरा कर पाएंगे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments