जमुई में सोनो चौक से आगे सोमवार की दोपहर एक तेज रफ्तार बाइक सवार और ई-रिक्शा के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर में बाइक पर सवार दो युवक और ई-रिक्शा पर सवार चार लोग घायल हो गए।
.
सभी घायलों को इलाज के लिए सोनो अस्पताल लाया गया। जहां बाइक पर सवार दोनों युवक की हालत गंभीर होते देख इलाज कर रहे चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
बाइक सवार और ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर
घायल बाइक सवार युवक की पहचान सोनो प्रखंड क्षेत्र के राजपुरा डूमरी निवासी प्रहलाद मंडल का पुत्र नीतीश कुमार और रंजन मंडल के रूप में की गई है। ई-रिक्शा सवार की पहचान सुखदेव ठाकुर तेलियाडीह झाझा और झाझा प्रखंड क्षेत्र के सिमरासोत निवासी बिजी देवी, उसके पति महेश तुरी और पुत्र राजवीर कुमारके रूप में की गई है। घायल बिजी देवी ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार के घर आई थी। सोमवार की दोपहर ई-रिक्शा से पति और बच्चे के साथ अपने ससुराल सिमरसोत जा रही थी। तभी सोनो चौक से आगे बढ़ते ही उसके ई-रिक्शा में झाझा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिसमें सभी घायल हो गए।
घटना की जानकारी के बाद सोनो थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी घायल को अस्पताल भेज पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिन्हा ने बताया कि ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर में छह लोग घायल हुए है। सभी को इलाज के लिए भेजा गया है। वाहन की गति तेज होने के कारण दुर्घटना होने की जानकारी मिली है।



