Wednesday, June 17, 2026
Google search engine
HomeArchitectureBihar News: Begusarai Son Dies In Front Of Parents, Had Gone To...

Bihar News: Begusarai Son Dies In Front Of Parents, Had Gone To Immerse The Urn, Drowns In Gandak River – Amar Ujala Hindi News Live


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: आदित्य आनंद

Updated Sat, 12 Oct 2024 10:35 AM IST

हादसे के बाद चेरिया बरियारपुर थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 



घटना के बाद लगी भीड़।
– फोटो : सोशल मीडिया।

Trending Videos



विस्तार


बेगूसराय में दुर्गा माता का कलश विसर्जन करने के दौरान एक युवक की गंडक नदी में डूब कर दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गंडक नदी घाट की है। मृतक युवक की पहचान गोपालपुर वार्ड नंबर 8 के रहने वाले राम सोगराथ महतो का पुत्र शुभम कुमार के रूप में हुई।

Trending Videos

गहरे पानी में चला गया शुभम

परिजनों ने बताया कि आज दुर्गा माता का कलश विसर्जन करने के लिए अपने मां और पिता के साथ गोपालपुर गंडक नदी घाट गया था। कलश विसर्जन करने के दौरान ही शुभम कुमार का पैर फिसल गया। जिससे वह गहरा पानी में चला गया। जिससे शुभम कुमार डूबने लगा। वही डूबता देख स्थानीय लोगों ने बचाने का हर संभव प्रयास किया। लेकिन, बचा नहीं सका। इससे डूबने से शुभम कुमार की मौत हो गई।

माता-पिता के सामने ही बच्चे की मौत

लोगों ने बताया है कि माता और पिता के सामने ही पुत्र की डूबने से मौत हो गई। दोनों चाहकर भी अपने बच्चे को बचा नहीं पाए। दोनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं स्थानीय गोताखोर के द्वारा काफी मशक्कत के बाद शुभम कुमार का शव को गंडक नदी घाट के पानी से बरामद किया। फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों ने चेरिया बरियारपुर थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर चेरिया बरियारपुर थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments