शेखपुर वार्ड नंबर 10 की पार्षद की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह चेरिया बरियारपूर अपने मायके से मंझौल दुर्गा मंदिर से पूजा करने गईं थी। लौटने के दौरान तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गईं।
{“_id”:”6709ecbee97faa3b010bf853″,”slug”:”bihar-news-ward-councilor-dies-in-road-accident-in-begusarai-returning-from-the-temple-after-worshiping-2024-10-12″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Bihar News: सड़क हादसे में वार्ड पार्षद की मौत; दुर्गा मंदिर से पूजा कर लौट रही थीं, तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
वार्ड पार्षद मीरा देवी की फाइल फोटो।
– फोटो : अमर उजाला
बेगूसराय में दुर्गा पूजा के दौरान बड़ा सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार वाहन ने वार्ड पार्षद महिला को रौंद दिया। इससे उनकी मौत हो गई है। हादसे में महिला के एक पुत्र को भी चोट लगी है। घटना मंझौल थाना क्षेत्र के पास की है। मृतक महिला की पहचान नावकोठी थाना क्षेत्र के शेखपुरा वार्ड नंबर दस की रहने वाले सनोज राम की पत्नी मीरा देवी के रूप मे हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया
पुलिस के अनुसार, शेखपुर वार्ड नंबर 10 की पार्षद की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह चेरिया बरियारपूर अपने मायके से मंझौल दुर्गा मंदिर से पूजा करने गईं थी। लौटने के दौरान तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गईं। हादसे के बाद परिजनों ने आननफानन में महिला को इलाज के लिए बेगूसराय अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। महिला की मौत के बाद घर में दुर्गा पूजा की खुशी मातम मे बदल गई। पुलिस का कहना है कि घटना के बा वाहन चालक फरार हो गया। इधर, वार्ड पार्षद की मौत के बाद उनके समर्थक और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लोग वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
Patna News Network is a local news platform dedicated to providing the latest updates, news, and events from Patna and surrounding regions. It covers a wide range of topics, including politics, culture, social issues, and more, aiming to keep the community informed with accurate and timely information.
Contact us: contact@patnanewsnetwork.com
© All rights reserved by Patna News Network

