Wednesday, June 17, 2026
Google search engine
HomeArchitectureBihar News: 2 Miscreants Involved In Assault On Female Advocate Ekta Jha...

Bihar News: 2 Miscreants Involved In Assault On Female Advocate Ekta Jha Arrested, Si Neelu Kumari – Amar Ujala Hindi News Live



महिला अधिवक्ता पर हमला करने वाले दोनों आरोपी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


सहरसा में व्यवहार न्यायालय की अधिवक्ता एकता झा से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि यह घटना एक पूर्व विवाद के चलते हुई, जिसमें एकता झा और सब इंस्पेक्टर नीलू कुमारी शामिल थीं।

Trending Videos

 

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने वार्ड-36 से मधेपुरा जिले के सत्पोखर सिंहेश्वर निवासी मौसम कुमार और खगड़िया जिले के सिरनिया निवासी मानस कुमार को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा, तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा प्रयास जारी है। पुलिस ने इस मामले में कई बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।

 

गौरतलब है कि 10 अक्तूबर को न्यायालय सहरसा में कार्यरत वकील एकता कुमारी झा और उनकी मां के साथ पांच अज्ञात अपराधियों ने उनके घर में घुसकर मारपीट की थी। महिला वकील ने इस घटना को लेकर बताया कि कुछ दिन पहले न्यायालय परिसर में उनके और एसआई नीलू कुमारी के बीच एक विवाद हुआ था। एकता झा ने आशंका जताई है कि उनके और उनके परिवार के साथ हुई इस मारपीट की घटना के पीछे महिला पुलिस अवर निरीक्षक नीलू कुमारी का हाथ हो सकता है।

 

घायल महिला वकील के फर्द बयान के आधार पर सहरसा सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक एसआईटी (विशेष जांच दल) का गठन किया गया है, जो घटना के त्वरित खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्यरत है।

 

वकील एकता कुमारी झा और उनकी मां इस समय इलाजरत हैं, जबकि अन्य तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने मामले की संजीदगी को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments