परिजनों ने बताया कि मुकेश राम और उनकी भाभी के बीच काफी दिनों से अवैध संबंध चल रहा था। लचिका देवी इसका विरोध करती थी। इसको लेकर गांव में कई बार पंचायत भी हुआ। लेकिन मुकेश राम अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा था।
{“_id”:”670a0a44994567b20b073dae”,”slug”:”bihar-dead-body-of-a-woman-found-hanging-in-madhepura-husband-and-sister-in-law-accused-of-murder-2024-10-12″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Bihar News: घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव, पति और जेठानी पर हत्या का आरोप; पढ़ें पूरी खबर”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
जांच में जुटी पुलिस।
– फोटो : अमर उजाला
मधेपुरा के गम्हरिया थाना क्षेत्र के तरावे गांव में एक महिला का शव फुस के घर में फंदे से लटका मिला। घर में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के मायके वालों ने पति और जेठानी पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान गम्हरिया थाना क्षेत्र के तरावे वार्ड छह राम टोला निवासी मुकेश राम की पत्नी लचिका देवी (21) के रूप में हुई।
परिजनों ने बताया कि मुकेश राम और उनकी भाभी का काफी दिनों से अवैध संबंध था। लचिका देवी इसका विरोध करती थी। इसको लेकर गांव में कई बार पंचायत भी हुआ। लेकिन मुकेश राम अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा था। इस कारण से लचिका देवी अपने मायके जीवछपुर चली गई थी। दो दिन पहले मुकेश राम ससुराल जाकर आगे से दोबारा गलती नहीं करने की बात कह कर लचिका देवी को विदा कर अपने घर लाया। घर लाकर उसने अपनी भाभी के साथ मिलकर पत्नी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया।
आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया
बताया गया कि गम्हरिया थाना क्षेत्र के जीवछपुर गांव वार्ड तीन निवासी मदन राम की पुत्री लचिका की शादी तीन वर्ष पूर्व तरावे गांव वार्ड छह निवासी फुसन राम के बेटे मुकेश राम के साथ हुई थी। उसे एक बेटी भी है। घटना की सूचना पर गम्हरिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम को इसकी सूचना दी गई। पुलिस कागजी प्रक्रिया पूरी शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि मृतका के पिता ने थाना में आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Patna News Network is a local news platform dedicated to providing the latest updates, news, and events from Patna and surrounding regions. It covers a wide range of topics, including politics, culture, social issues, and more, aiming to keep the community informed with accurate and timely information.
Contact us: contact@patnanewsnetwork.com
© All rights reserved by Patna News Network

