Sunday, April 19, 2026
Google search engine
Homepatnaकसबा विधान सभा क्षेत्र के बेगमपुर में शाहनवाज आलम ने खेल समारोह...

कसबा विधान सभा क्षेत्र के बेगमपुर में शाहनवाज आलम ने खेल समारोह का किया उदघाटन



कसबा विधान सभा क्षेत्र के झून्नी इस्तम्बरार पंचायत के बेगमपुर में आयोजित खेल समारोह के उदघाटनकर्ता के रूप में राजद नेता शाहनवाज आलम शिरकत किए, जनता के प्रेम से अभिभूत हुए शाहनवाज आलम ने ऐसी ही भाईचारगी और एकता बनाए रखने की अपील की और जनता ने भी खुला समर्थन सहयोग देते रहने का भरोसा दिलाया

सीमांचल  (विशाल/पिंटू/विकास)

पूर्णिया जिले के कसबा विधान सभा क्षेत्र के झुन्नी इस्तम्बरार ग्राम पंचायत के बेगमपुर में आयोजित खेल के उदघाटन समारोह में शामिल हुए कसबा विधान सभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी सह राजद के प्रदेश महासचिव सह श्रीनगर प्रखंड के प्रखंड प्रमुख शाहनवाज आलम का आयोजन के दौरान भरपूर स्वागत किया गया और उपस्थित भीड़ के द्वारा उन्हें बेशुमार मुहब्बत और प्रेम अर्पित करते हुए उन्हें भरपूर सहयोग और समर्थन देने का वचन दिया गया।

इस अवसर पर राजद नेता सह श्रीनगर प्रखंड के प्रखंड प्रमुख शाहनवाज आलम ने उपस्थित जनता से आपसी भाईचारगी और एकता बनाए रखने की अपील की गई।

राजद नेता शाहनवाज आलम के द्वारा जारी अनवरत समाज सेवा के मद्देनजर सम्पूर्ण कसबा विधान सभा क्षेत्र में शाहनवाज आलम की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है और जनता द्वारा उस क्षेत्र में आयोजित किए जाने वाले सभी तरह के आयोजनों में शाहनवाज आलम को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया जाने लगा है।

जनता की इस तरह की मुहब्बत और प्रेम से अभिभूत राजद नेता शाहनवाज आलम ने जनता के प्रति आभार जताया है और जनता को विश्वास दिलाया है कि वे प्रत्येक क्षण कसबा विधान सभा क्षेत्र की जनता के सुख दुख के साथी बने रहेंगे।





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments