सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र के देवीपुर पंचायत के वार्ड नंबर 6 स्थित कोरियापट्टी गांव में करंट लगने से 10वीं कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान देवीपुर पंचायत के वार्ड 6 स्थित कोरियापट्टी निवासी विलक्षण राम के बेटे राजू कुमार(18) के रूप म
.
मृतक के परिजन ने बताया कि अपने ही घर में राजू टीवी चालू कर रहा था। इसी दौरान करंट के संपर्क में आने से वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। जिसके बाद परिजनों ने उसे उठाकर रेफरल अस्पताल राघोपुर इलाज के लिए पहुंचाया। जहां रेफरल अस्पताल राघोपुर में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच पड़ताल कर उसे मृत घोषित कर दिया।
करंट लगने से हुई मौत
मृतक के चाचा विश्वनाथ राम ने बताया कि घर में बिजली करंट लगने से उसकी मौत हुई है। अस्पताल प्रशासन ने राघोपुर पुलिस को इसकी सूचना दी है। उन्होंने बताया कि राजू चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। एक भाई उससे बड़ा और दो भाई उससे छोटा है।
घटना की जानकारी नहीं
राघोपुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि इस घटना की सूचना उन्हें नहीं है, सूचना मिलने पर विधि सम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया की जाएगी।



