Sunday, April 19, 2026
Google search engine
HomepatnaBihar News: Tejashwi Yadav Will Start Samvad Yatra After Two Days, Rjd...

Bihar News: Tejashwi Yadav Will Start Samvad Yatra After Two Days, Rjd Said- Will Meet The Workers – Amar Ujala Hindi News Live



राजद नेता तेजस्वी यादव।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


 नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव फिर से सुर्खियों में है। दुबई से लौटने के बाद उन्होंने बिहार भ्रमण की घोषणा कर दी है। राष्टीय जनता दल ने तेजस्वी यादव के कार्यक्रम को दूसरे चरण की संवाद यात्रा नाम दिया है। राजद की ओर से इस कार्यक्रम का लिस्ट भी जारी कर दिया गया है। राष्ट्रीय जनता दल की ओर से कहा गया है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का ‘कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम ‘ का दूसरा चरण 16 अक्टूबर को बांका से शुरू होने जा रहा है। इसके लिए वह 15 अक्टूबर को ही बांका के लिए प्रस्थान करेंगे। 16 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक के इस दूसरे चरण में वे 12 जिलों के कुल 54 विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से मिलकर उनके साथ सीधा संवाद करेंगे। पहले चरण में वे समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी और मुजफ्फरपुर के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर चुके हैं।

Trending Videos

 

कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे तेजस्वी यादव

राजद के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि 16  अक्टूबर को बांका में अमरपुर,घोरैया , बांका, कटोरिया एवं बेलहर विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे।  17 अक्टूबर को जमुई में सिकन्दरा, जमुई, झाझा एवं चकाई , 18 अक्टूबर को मुंगेर में तारापुर, मुंगेर एवं जमालपुर,19 अक्टूबर को खगड़िया जिला के गोल्डेन रिसॉर्ट रहिमपुर में अलौली , खगड़िया, बेलदौर एवं परवत्ता , 20 अक्टूबर को बेगुसराय में चेरिया बरियारपुर, बछबाड़ा, तेघड़ा, मटिहानी, बेगुसराय,बखरी एवं साहेबपुर कमाल, 21 अक्टूबर को लखीसराय में सूर्यगढा, लखीसराय, शेखपुरा एवं बरबिघा , 22 अक्टूबर को नवादा में रजौली, हिसुआ, नवादा, गोविंदपुर एवं वारसलीगंज, 23 अक्टूबर को राजगीर में अस्थावां, बिहारशरीफ, राजगीर, इस्लामपुर, हिलसा, नालंदा एवं हरनौत, 24 अक्टूबर को जहानाबाद में जहानाबाद, मखदुमपुर, घोसी ,अरवल एवं कुर्था, 25 अक्टूबर को बोधगया में बाराचट्टी, बोधगया, गया शहर, बेलागंज एवं वजीरगंज के साथ हीं 26 अक्टूबर को इमामगंज,गुरुआ, टेकारी,अतरी एवं शेरघाटी के कार्यकर्ताओं से संवाद करने के साथ ही  ‘कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम ‘ का दूसरा चरण सम्पन्न हो जाएगा। 

तेजस्वी यादव को जमीनी फिडबैक मिल रहा

राजद प्रवक्ता ने बताया कि दूसरे चरण की समाप्ति के साथ ही अगले चरण की घोषणा कर दी जाएगी। कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव एवं बीनु यादव, प्रदेश के प्रधान महासचिव रणविजय साहू, प्रदेश कोषाध्यक्ष मो कामरान के साथ हीं सम्बद्ध प्रमंडलों के प्रभारी महासचिव सम्बद्ध जिलों के अध्यक्ष और प्रधान महासचिव के साथ लगातार तैयारी की समीक्षा कर रहे हैं। सम्बद्ध जिलों के संगठन प्रभारी भी अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में कैम्प कर रहे हैं। इस कार्यक्रम का काफी सकारात्मक परिणाम मिल रहा है। इससे एक ओर कार्यकर्ताओं में उर्जा और उत्साह बढ़ रहा है वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को जमीनी फिडबैक मिल रहा है।

 



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments